मानसून पर आधारित फसलों के लिए बारिश मुफीद

Jan 29, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share Share
Follow Us on

Mohoba News - बारिश से किसानों के चेहरे खिले सिंचाई के लिए परेशान किसानों को मिली समस्या से निजात

मानसून पर आधारित फसलों के लिए बारिश मुफीद

महोबा, संवाददाता। पिछले तीन दिनों से मौसम बदल रहा था। रात्रि में हुई बारिश का जिले में मिला जुला असर देखने को मिला है। बारिश मौसम पर आधारित फसलों के लिए संजीवनी है तो सिंचाई होने वाली फसलों के लिए नुकसानदायक है। मौसम पर आधारित फसलों में बारिश की किसान कई दिनों से उम्मीद लगाए बैठे थे। मंगलवार को शाम से ही मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को बादलों की गर्जना के बाद रात्रि में बारिश हुई। बारिश से सर्दी बढ़ गई है। और लोग एक बार फिर सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों से लद गए है। जिले में मानसून पर आधारित फसलों के लिए बारिश मुफीद साबित हुई है।

बता दें कि जिले में बड़ी संख्या में खेती मानसून पर आधारित है। सिंचाई साधनों के अभाव में किसान मानसून पर आश्रित रहते है। सिंचाई होने वाले खेतों के लिए बारिश नुकसानदायक साबित हो रही है। दलहन और तिलहनी फसलों के लिए बारिश नुकसानदायक है। खन्ना। मानसून पर आधारित फसलों के लिए बारिश खासी लाभदायक साबित हुई है। बारिश और होने से फसलों को और अधिक लाभ होता। सिंचाई के अभाव में तेज धूप में सूखने की कगार पर पहुंच रही फसलों को लाभ मिलेगा। पिछले कई दिनों से किसान बारिश के लिए उम्मीद लगाए बैठे थे। बारिश के बाद मौसम साफ होने पर फसलो को लाभ मिलेगा। सुरेंद्र सिंह खन्ना। क्षेत्र में सिंचाई संसाधनों का अभाव है। पिछले कई साल से मानसून किसानों का साथ नहीं दे रहा है जिससे उत्पादन बाधित हो रहा है। रबी की फसलों के लिए बारिश राहत लेकर आई है। गेंहू की फसलों के लिए फसल खासी लाभदायक होगी। जो किसान सिंचाई की तैयारी कर रहे है उनके लिए भी फसलें लाभदायक है। किसान शिवप्रसाद खन्ना। रबी की फसलों के लिए किसानों को खाद और बीज की समस्या से जूझना पड़ा। खाद के लिए लंबे समय तक किसान समितियों में लाइन लगाए रहे जिससे बुबाई में देरी हुई। अब बारिश ने किसानों को राहत पहुंचाने का काम किया है। अगर यह बारिश एक हफ्ता पूर्व होती तो और भी लाभदायक साबित होती। सिंचाई के लिए परेशान किसानों को भी बारिश से राहत मिली है। किसान सुंदर वर्मा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;