स्कूल में दो दूध के पैकेट से एक बॉल्टी दूध बना बच्चों को बांटा
Mohoba News - महोबा के एक परिषदीय विद्यालय में मिड डे मील के तहत दूध की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि महिला रसोइया पानी में दूध मिलाकर बच्चों को बांटने की तैयारी कर रही है। ग्रामीणों ने शिक्षण में लापरवाही के आरोप लगाए हैं और अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

महोबा। परिषदीय विद्यालय में मिड डे मील के नाम पर किस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दो मिनट 16 सेकेंड के इस वीडियो में दो दूध के पैकेट से एक बॉल्टी दूध तैयार कर बच्चों को बांटा जा रहा है। यह वीडियो श्रीनगर क्षेत्र के ढिकवाहा के परिषदीय विद्यालय का बताया जा रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई की बात कही है। खास बात यह है कि महिला रसोइया के पानी में दूध मिलाने के दौरान प्रधानाध्यापिका भी वीडियो बनाते हुए दिख रही हैं।
ऐसे में परिषदीय विद्यालय में मिड डे मील में दिए जाने दूध की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में लगभग 10 लीटर पानी में महिला रसोइया के द्वारा दो लीटर पैकेट का दूध मिलाकर बच्चों को दूध देने की तैयारी की जा रही है। वायरल वीडियो श्रीनगर क्षेत्र के ढिकवाहा गांव के परिषदीय विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने शिक्षण कार्यो में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। शिक्षिकाओं की लापरवाही से विद्यालय में शिक्षण कार्य ठप है। पूरे मामले में बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




