Mohoba News: समय से मानदेय न मिलने पर मीटर रीडर हो रहे परेशान

हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

Mohoba News: मीटर रीडरो के मानदेय से हो रही कटौती विरोध करने पर नौकरी से निकालने की मिलती धमकी

Mohoba News: समय से मानदेय न मिलने पर मीटर रीडर हो रहे परेशान

Mohoba News: महोबा, संवाददाता। समय से मानदेय न मिलने और मानदेय में मनमाने तरीके से कटौती करने और विरोध करने पर नौकरी से निकाले की धमकी से आजिज मीटर रीडरों के द्वारा सदर विधायक से मुलाकात करते हुए सात सूत्रीय मांगों की आवाज को उठाया है। सदर विधायक ने विभागीय अधिकारियों से बात कर मांगों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को विद्युत विभाग के मीटर रीडरों के द्वारा सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया है। मीटर रीडरों ने कहा कि टीडीएस मैनेजमेंट कंपनी के माध्यम से उनसे कार्य लिया जा रहा है। कंपनी के द्वारा मानदेय में कटौती की जाती है।

समय से मानदेय न मिलने से मंहगाई के दौर में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मानदेय कटौती का विरोध करने पर कंपनी के अधिकारियों के द्वारा नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती है जिससे मीटर रीडरों में नौकरी छिनने का भय रहता है। वर्षों से विभागीय कार्यों को करने के बाद भी कंपनी का रवैया खासा सख्त रहता है। समस्याओं की जानकारी देने के बाद भी उनका निस्तारण कराने को गंभीरता से नहीं लिया जाता। पूरे प्रदेश में लगभग 5 हजार मीटर रीडर काम में लगे है। लंबे समय से विद्युत निगम में शामिल करने की मांग की जा रही है। बार- बार आश्वासन के बाद भी मांगों का निस्तारण नहीं हो रहा है। विभाग में उनके साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया जाता है। सरकार के द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों की सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है ऐसे में मीटर रीडरों से जुड़े मामलों का भी निस्तारण होना चाहिए। कंपनी के द्वारा की जा रही मानदेय की कटौती की जांच कराने सहित समय से मानदेय दिलाने, भविष्य को सुरक्षित करने की मांग उठाई गई। सदर विधायक ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के भविष्य को लेकर गंभीर है। ज्ञापन देने वालों में मीटर यूनियन के अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्ता, विपिन कुमार, नरेश कुमार, कौशल किशोर, प्रिंस साहू, रमेश, नरेश कुमार, फूल सिंह, रामबाबू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहोबाMohoba News: समय से मानदेय न मिलने पर मीटर रीडर हो रहे परेशान