बैठक में सोने के आयात को नियंत्रित करने पर चर्चा
अधिकारियों ने सराफा व्यापारियों से की सहयोग की अपील कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक

महोबा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए व्यापारियों से अपील की गई। डीएम ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थ व्यवस्था को संबल देने के लिए सरकार का हर संभव सहयोग करें। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। डीएम गजल भारद्वाज ने कहा कि बैठक का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना, विदेशी मुद्रा भंडार पर आ रहे दबाव को कम करना है। विदेशी मुद्रा पर आए वैश्विक दबाव के विषय में विस्तार से समझाया गया। देश हित में स्वेच्छा से सोने चांदी की बुलियन की ब्रिक्री को हतोत्साहित करेंगे।
सराफा व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, उपायुक्त राज्यकर नीरज सेंगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


