दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ पति सहित ससुरालीजनों के द्वारा मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित पति सहित पांच

महोबा, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ पति सहित ससुरालीजनों के द्वारा मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बैहारी निवासी रज्जू की पत्नी सिलोचना ने बताया कि उसकी शादी 8 मई 2023 को बैहारी गांव निवासी राजाराम उर्फ रज्जू के साथ हिंदू रीति रिवाज के तहत हुआ था। 14 अप्रैल 2026 को पति राजाराम ने शराब के नशे में मारपीट की। ससुरालीजनों के द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट की गई।
पति ने बल्ला से हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तहररीर के आधार पर आरोपित पति राजाराम उर्फ रज्जू, ससुर करकटी, सास आशारानी, ननद मुनटो, ननद प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।सास ससुर सहित चार पर दर्ज कराया केसमहोबा। महिला ने सास ससुर पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। महोबकंठ थाना क्षेत्र के गांव छितरवारा निवासी आरती पत्नी लोकेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 मई को वह अपने पति लोकेंद्र के साथ घर में थी। तभी ससुर बलवान सिंह, सास जमुना गाली गलौच करने लगी। विरोध करने पर मारपीट की। बचाव करने आए पति के साथ भी मारपीट की गई। चंदन पुत्र संतोष और गोविंद्र पुत्र संतोष ने लाठी डंडा से हमला बोल दिया। बाद में जानमाल की धमकी दी गई। बलवान सिंह, जमुना, चंदन, गोविंद्र के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


