Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsMajor Fraud in PM Crop Insurance Scheme Rs 40 Crore Scam Uncovered in Mahoba
जन सुविधा केंद्रों में कराए गए बीमा में हुआ फर्जीवाड़ा

जन सुविधा केंद्रों में कराए गए बीमा में हुआ फर्जीवाड़ा

संक्षेप:

Mohoba News - महोबा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 40 करोड़ का घोटाला सामने आया है। नटवरलालों ने नॉन लोन बीमा के तहत फर्जी बीमा जन सुविधा केंद्रों से कराए। आरोप है कि बीमा कंपनी के अधिकारियों और केंद्र संचालकों ने मिलकर यह घोटाला किया। प्रशासन से जालौन कनेक्शन की जांच की मांग की गई है।

Jan 07, 2026 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share Share
Follow Us on

महोबा, संवाददाता। जिले में प्रधान मंत्री फसल बीमा में हुए घोटाला में नटवरलालों ने नॉन लोन बीमा में घोटाला किया गया। अधिकांश फर्जी बीमा जन सुविधा केंद्र से कराए गए। बैंकों के बीमा में कम फर्जीवाड़ा हुए है। जिससे जन सुविधा केंद्रों की विस्वसनियता पर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर 40 करोड़ का घोटाला हो गया। शातिरों ने जंगल, पहाड़ और नदियों की भूमि में बीमा कराने में सफलता पाई। खास बात यह है कि अधिकांश फर्जी बीमा जन सुविधा केंद्रों से कराए गए। जय जवान जय किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि शातिरों ने जन सेवा केद्रों के संचालकों और बीमा कंपनी के अधिकारियेां से सांठ गांठकर घोटाला किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक निखिल राजपूत जालौन के निवासी है जबकि पकड़े गए कई नटवरलाल डकोर सहित उरई के है जिससे फर्जीवाड़ा में जालौन से कनेक्शन उजागर हुआ है। बीमा कंपनी के जिला कोर्डिनेटर जितेंद्र शुक्ला और ब्लाक कोर्डिनेटर जीतेंद्र शुक्ला उरई के बताए जा रहे है। जबकि बीमा करने के काम में बृजेंद्र तिवारी, शिवम, गुजरेज, अंजुम, गोविंद्र, जीतेंद्र घोष, कपिल सोनी आदि भी उरई के बताए जा रहे है। कहा कि प्रशासन को फर्जीवाड़ा में जालौन कनेक्शन की गहनता से जांच करानी चाहिए जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।