राजमार्ग में कारों की आमने सामने भिड़त, पांच लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

कानपुर सागर राजगार्म में चिचारा बस स्टैंड के पास की घटना संतुलन बिगड़ने के बाद सामने से आ रही कार से हुई भिड़त

राजमार्ग में कारों की आमने सामने भिड़त, पांच लोग घायल

खन्ना, संवाददाता। राजमार्ग में वाहनों की आमने सामने जोरदार भिड़त में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में चिचारा बस स्टैंड के पास मंगलवार को वाहनों की आमने सामने जोरदार भिड़त हो गई। दुर्घटना में कार में सवार मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला निवासी 38 वर्षीय पंकज, 60 वर्षीय फूल सिंह, 35 वर्षीय मानस, 60 वर्षीय रामसागर, 28 वर्षीय बृजकिशोर सहित पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि राजमार्ग में तेज गति से कार का संतुलन बिगड़ गया जिससे कार आमने सामने भिड़ गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार का संतुलन बिगड़ने के बाद कार असंतुलित हो गई और सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ गई।कानपुर सागर राजगार्म में चिचारा बस स्टैंड के पास की घटनासंतुलन बिगड़ने के बाद सामने से आ रही कार से हुई भिड़त

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।