सड़क निर्माण कार्य में मनमानी का आरोप

Apr 06, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share

Mohoba News - महोबा के व्यापारियों ने चरखारी बाईपास चौड़ीकरण के कार्य में धीमी गति के कारण जिलाधिकारी को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क की खुदाई से हादसों का खतरा बढ़ गया है और कार्य मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। व्यापारी कार्य में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं।

सड़क निर्माण कार्य में मनमानी का आरोप

महोबा। चरखारी बाईपास चौड़ीकरण का काम कछुआ गति से हो रहा है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य में तेजी की मांग उठाई है। नगर पालिका सभासद ममता देवी, संजयसिंह, मुकेश, चरण सिंह आदि ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चरखारी बाईपास में सड़क चौड़ीकरण के कार्यो में मनमानी की जा रही है। पिछले कई दिनों से सड़क की खुदाई के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। निर्माण कार्य भी मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। जांच कराने की मांग उठाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।