Mohoba News: बीज न मिलने से किसान लौटे बैरंग

हिन्दुस्तान, महोबा
share

Mohoba News: बीज के लिए किसानों की जुट रही भीड़ सर्वर न आने से से किसानों को घंटों करना पड़ा इंतजार

Mohoba News: बीज न मिलने से किसान लौटे बैरंग

Mohoba News: महोबा, संवाददाता। रबी की फसल की बुबाई के लिए उवर्रक के लिए परेशान किसान बीज के लिए भी बीज भंडार केंद्र में चक्कर काटने को मजबूर हो रहे है। सर्वर न आने से किसान बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। इन दिनों रबी की फसल की तैयारियों में किसान जुटा हुआ है। बिलबई तिराहा में राजकीय बीज भंडार में किसानों की भीड़ जुट रही है। छिकहरा, बिलबई, करहरा कलां, नथुपुरा सहित दिसरापुर के किसान बीज लेने के लिए पहुंच रहे है। पिछले कई दिनों से किसान बीज भंडार में पहुंच रहे है। सोमवार को किसान ष्घंटों इंतजजार करते रहे बाद में बैरंग लौटने को मजबूर हो गए।

छिकहरा के देवी प्रसाद और करहरा के मानसिंह का कहना है कि बीज ने मिलने से परेशानी हो रही है। केंद्र प्रभारी रामगोपाल का कहना है कि बीज वितरण का डाटा ऑनलाइर फीड करना पड़ता है। सर्वर न आने से डाटा फीटिंग न होने से वितरण में परेशानी हुई। कहा कि नियमित बीज का वितरण हो रहा है। बता दें कि इन दिनों समितियों में भी किसान उवर्रक के लिए परेशानियों का सामना करने को मजबूर हो रहे है। समितियों में खाद के लिए किसानों की भीड़ जुट रही है। खाद को लेकर मारामारी के बीच बीज के लिए भी किसान परेशान हो रहे है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहोबाMohoba News: बीज न मिलने से किसान लौटे बैरंग