Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsMahoba Bypass Expansion 13 Crore Project to Alleviate Traffic Jam Issues
चरखारी बाईपास मार्ग से जाम की समस्या से मिलेगी निजात

चरखारी बाईपास मार्ग से जाम की समस्या से मिलेगी निजात

संक्षेप:

Mohoba News - परमानंद तिराहा से झलकारी बाई तिराहा तक होगा सड़क चौड़ीकरण सदर विधायक ने किया भूमि पूजन

Jan 16, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share Share
Follow Us on

महोबा, संवाददाता। चरखारी बाईपास मार्ग में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। 13 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से चरखारी बाईपास में परमानंद तिराहा से झलकारी बाई तिराहा तक फोर लेन सड़क का निर्माण होगा। सदर विधायक ने भूमि पूजन कराया। कहा कि सड़क चौड़ीकरण से लोगों को राहत मिलेगी। नगर में चरखारी बाईपास में सड़क किनारे पटरी पर अतिक्रमण से जाम की समस्या से लोग लंबे समय से जूझ रहे है। गुरुवार को सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वमी ने सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि पूजन कराया। विधायक ने कहा कि सरकार के प्रयास से जिले का विकास हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाईपास सड़क चौड़ीकरण से जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। 24 मीटर चौड़ी सड़क में डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने चौड़ीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज, एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय, संजय मिश्रा जितेंद्र बुधौलिया, कृष्णकांत सिंह, देवेंद्र शुक्ला, पुष्पेंद्र गुप्ता, अंकित शुक्ला शिवकुमार सोनी आदि मौजूद रहे। हमीरपुर चुंगी से परमानंद तक सड़क चौड़ीकरण की उम्मीद बढ़ी महोबा। परमानंद तिराहा से झलकारी बाई तिराहा के बीच सड़क चौड़ीकरण के साथ अब आने वाले दिनों में हमीरपुर चुंगी से झलकारी बाई और परमानंद तिराहा से बिलबई चुंगी तक भी सड़क चौड़ीकरण का काम होगा। सदर विधायक ने बताया कि पूर्व में इन सड़क के चौड़ीकरण की मांग उठाई गईथी। परमानंद से झलकारी बाई तिराहा तक की सड़क लोक निर्माण विभाग की है। पूर्व में बजट केअभाव में इसका काम अधर में लटक गया था। बाद में पैरवी कर बजट बढ़वाने का काम किया गया।अब हमीरपुर चुंगी और बिलबई चुंगी तक सड़क के चौड़ीकरण की पहल तेज की जाएगी जिससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।