महोबा। राजमार्ग में आटो की टक्कर से बाइक सवार के घायल होने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। मकरवई निवासी तुलसारानी ने कबरई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो अप्रैल को वह बाइक से अपने पति चूरामन व पुत्री वैष्णवी के साथ बाइक से जा रही थी। अलीपुरा के पास तेज गति से आ रहे आटो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति व बेटी घायल हो गए। पति का पैर टूट गया दुर्घटना स्थल पर मंगलसूत्र व सोने का लॉकेट टूट गया। आटो चालक मौके से भाग गया आटो की टक्कर से बाइक सवार घायल केस दर्ज
Mohoba News - महोबा में एक ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 2 अप्रैल को तेज गति से आ रहे ऑटो ने बाइक सवार तुलसारानी के पति और बेटी को टक्कर मार दी। पति का पैर टूट गया। इसके अलावा, दबंगों द्वारा मारपीट और गांवों में सफाई अभियान की समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

आटो चालक पर केस दर्ज महोबा। राजमार्ग में आटो की टक्कर से बाइक सवार के घायल होने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। मकरवई निवासी तुलसारानी ने कबरई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो अप्रैल को वह बाइक से अपने पति चूरामन व पुत्री वैष्णवी के साथ बाइक से जा रही थी। अलीपुरा के पास तेज गति से आ रहे आटो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति व बेटी घायल हो गए। पति का पैर टूट गया दुर्घटना स्थल पर मंगलसूत्र व सोने का लॉकेट टूट गया। आटो चालक मौके से भाग गया पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।दबंगों
ने की मारपीटमहोबा। युवक के साथ दबंगों द्वारा की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। आलमपुरा निवासी पीड़ित सुगर सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अप्रैल को वह करियापठवा में बैठा तभी राजा सिंह निवासी कबरई व विरजु आए और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।मंहगाई का जताया विरोधमहोबा। समाजवादी व्यापार सभा की बैठक अध्यक्ष संतोष साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मंहगाई गैस की कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया। संतोष साहू ने कहा कि गैस के संकट से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। योगेश यादव ने स्मार्ट मीटर का विरोध जताते हुएक हा कि पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट मीटर की व्यवस्था लागू की गई है। विद्युत कटौती से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर एडवोकेट राजकुमार वर्मा, प्रदीप अग्रवाल, धर्मेन्द्र, इरफान सिद्दीकी सुनील अहिरवार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।गांव में चला सफाई अभियानमहोबा। बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान छेड़ा गया है। गांव-गांव में गलियों में कीचड़ जमा हो गया जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को नियमित सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।पीस कमेटी की बैठक आयोजितकुलपहाड़। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पीस कमेटी की बैठक में आपसी भाईचारा के साथ पर्व मनाने की अपील की। कस्बा में आयोजित बैठक में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा में शांति व्यवस्था कायम रखने पर जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सोशल मीडिया पर पुलिस नजर बनाकर रखे।गली में कीचड़ से लोग परेशानमहोबा। शहर के गांधी नगर में पूंछ वाली गली में सफाई व्यवस्था धड़ाम होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि बारिश के बाद गली में नालियों का गंदा पानी जमा हो गया जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिकायतों के बाद भी सफाई व्यवस्था में मनमानी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


