ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबाशादी की खरीदारी कर लौट रही महिला से लूट

शादी की खरीदारी कर लौट रही महिला से लूट

देवर की शादी के लिए झांसी से खरीददारी कर झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन से लौट रही भाभी व भतीजी को बेलाताल स्टेशन में अज्ञात युवक ने अपना निशाना बना दिया। जेवर व नगदी से भरे बैग को छीनकर युवक भीड़ में...

शादी की खरीदारी कर लौट रही महिला से लूट
हिन्दुस्तान टीम,महोबाThu, 14 Dec 2017 07:09 PM
ऐप पर पढ़ें

देवर की शादी के लिए झांसी से खरीददारी कर झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन से लौट रही भाभी व भतीजी को बेलाताल स्टेशन में अज्ञात युवक ने अपना निशाना बना दिया। जेवर व नगदी से भरे बैग को छीनकर युवक भीड़ में लापता हो गया। घटना से स्टेशन में हड़कम्प मच गया। पीडि़ता ने जीआरपी थाने में घटना की तहरीर सौंपी है।

बेलाताल कस्वे के चमन चौराहा निवासी जमाल के भाई निहाल की कुछ दिन बाद शादी है। जिसके लिए उसकी भाभीरुबीना व भतीजी गुडि़या बुधवार को खरीददारी करने के लिए झांसी गई थी। गुरूवार को खरीददारी कर झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर से वापस बेलाताल लौट रही थी। स्टेशन में शटल एक्सप्रेस की क्रासिंग हो जाने से भीड़-भाड़ ज्यादा बढ़ गई। तभी उतरते समय अज्ञात युवक जेवरात व नगदी से भरा बैग उनसे छीनकर भाग खड़ा हुआ। हो-हल्ला मचाने तक वह पूरी तरह से रफूचक्कर हो चुका था। पीडि़ता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल मामले से जीआरपी पुलिस को अवगत कराया। उन्होंने घटना की तहरीर जीआरपी थाना महोबा में सौंपते हुए बताया कि बैग में 20 ग्राम सोना के अलावा अन्य कीमती सामान था। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए हैं। घटना से पीडि़त परिवार बेहद परेशान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें