ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबाअज्ञात वाहन की टक्कर से लेबर ठेकेदार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से लेबर ठेकेदार की मौत

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सोमवार की रात बाइक सवार लेबर ठेकेदार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर...

अज्ञात वाहन की टक्कर से लेबर ठेकेदार की मौत
हिन्दुस्तान टीम,महोबाTue, 13 Nov 2018 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सोमवार की रात बाइक सवार लेबर ठेकेदार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पठवापुरा मोहल्ला निवासी भगवानदास (55) लेबर ठेकेदार था। वह ईट-भट्ठों में मजदूरों को भेजने का काम करता था। सोमवार की रात मजदूरों को भेजने के लिए एडवांस अदा कर वापस लौट रहा था तभी रिवई-कबरई मार्ग पर बम्हौरी कला गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे यूपी 100 द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर थाना प्रभारी रीता सिंह का कहना है कि परिजनों द्वारा अगर तहरीर सौंपी गई तो अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें