दिन में रही तेज धूप शाम को हुई बारिश
Mohoba News - -मौसम का मिजाज बदला -गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत

महोबा, संवाददाता। मौसम का मिजाज इन दिनों बार-बार बदल रहा है। मंगलवार को सुबह से तेज धूप रही बाद में शाम को मौसम बदल गया। पनवाड़ी, चरखारी में जोरदार बारिश हुई तो मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई है। तेज आंधी के साथ बारिश से बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग ने दो दिन मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है।इन दिनों मौसम पलपल बदल रहा है। रविवार को भी दिन में मौसम बदलता रहा सुबह मौसम साफ रहा और दोपहर में तेज धूप रही। लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी।
देखते ही देखते बारिश होने लगी। पनवाड़ी, महोबकंठ क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वही मुख्यालय सहित चरखारी, खरेला में हलकी बूंदा बांदी हुई है। तेज आंधी से जगह-जगह टिनसेड उड़ गए। पेड़ की टहनियां टूटने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई। बता दे कि पिछले तीन दिनों से मौसम बदल रहा है। आने वाले दो दिनों में भी मौसम में बदलाव पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


