Inspection of Kanha Gaushala UP Cow Service Commission Member Ensures Welfare of Cattle महोबा में आयोग के सदस्य ने गोशाला का किया निरीक्षण, Mohoba Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsInspection of Kanha Gaushala UP Cow Service Commission Member Ensures Welfare of Cattle

महोबा में आयोग के सदस्य ने गोशाला का किया निरीक्षण

Mohoba News - उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों को गुड़ चना खिलाया और सर्दी से बचाव के इंतजाम को जांचा। कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए और...

Newswrap हिन्दुस्तान, महोबाSun, 29 Dec 2024 11:09 PM
share Share
Follow Us on
महोबा में आयोग के सदस्य ने गोशाला का किया निरीक्षण

गोसेवा आयोग के सदस्य ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण कर गोवंशों को गुड़ चना खिलाए। गोवंशों को सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करने पर जोर दिया। रविवार को उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने रुप नगर स्थित कान्हा गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गोवंशों को सर्दी से बचाव के इंतजाम की जानकारी हासिल करते हुए भूसा, हरा चारा, पशुअहार, शुद्ध पानी के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि गोशाला संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हो। गोशालाओं को उपयोगी बनाने के लिए गोबर की खाद तैयार कराई जाए। जैविक खाद का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है। गाय के गोबर से सजावट की वस्तुएं सहित अन्य उपयोगी सामग्री बन रही है। उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गोशाला प्रभारी राजेन्द्र दिहुलिया, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, युवराज सेंगर, दीपक गुरुदेव, रजनीश गुप्ता, लिपिक संजीत, सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।