निरीक्षण में गायब मिले तीन कर्मचारी
सीएमओ और उप जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। गायब कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और डॉक्टरों को समय पर उपस्थित होकर मरीजों का उपचार करने का निर्देश दिया।

खरेला। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को परखने के लिए सीएमओ व उप जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को परखा। तीन कर्मचारी निरीक्षण में अनुपस्थित मिले ।गायब कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है । शनिवार को उप जिलाधिकारी चरखारी धीरेंद्र कुमार व सीएमओ डॉ विनय कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दंत पुष्पेंद्र,सहायक, स्टाफ नर्स धनवती व कनिष्ठ सहायक मोहम्मद आमिर अनुपस्थित मिले ।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश वर्मा की जगह डॉक्टर संतराम कुशवाहा कार्य देख रहे थे। सीएमओ ने जानकारी हासिल करते हुए समय पर उपस्थित हो मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए ।निरीक्षण
में ओपीडी, दवा वितरण कक्ष ,पैथोलॉजी ,इमरजेंसी वार्ड आदि का निरीक्षण किया गया । मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया गया ।सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डॉक्टर समय से अस्पताल पहुंचे और मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दें ।सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है। इस मौके पर डॉ शिवम डॉक्टर आर्ची जैन आदि मौजूद मिले।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


