Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsIndian Railways Introduces Vande Bharat Train Enhanced Connectivity from Varanasi to Mahoba
वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल हुआ शुरू

वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल हुआ शुरू

संक्षेप: Mohoba News - महोबा, संवाददाता। रेलवे ने वीर भूमि को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है, वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल हुआ शुरू

Tue, 28 Oct 2025 01:19 AMNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share Share
Follow Us on

महोबा, संवाददाता। रेलवे ने वीर भूमि को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। वंदे भारत ट्रेन का इन दिनों ट्रायल हो रहा है। ट्रेन को देखने के लिए लोगों की स्टेशन पर भीड़ देखने को मिली। बता दें कि रेल सुविधाओं में सुधार को लेकर किए जा रहे प्रयास का वीर भूमि को भी लाभ मिल रहा है। रेलवे ने वाराणसी से महोबा के रास्ता खजुराहो के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पिछले दिनों ट्रेन के संचालन का टाइम टेबल घोषित किया गया था। लंबे समय से लोग पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा को लेकर वंदे भारत ट्रेन की मांग कर रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वाराणसी से सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर वंदे भारत टे्रन चलेगी। जो महोबा स्टेशन में दोपहर 12 बजकर आठ मिनट पर पहुंचकर दो मिनट बाद चलेगी। यह ट्रेन खजुराहो 1 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। जबकि दोपहर 3 बजकर 20मिनट से खजुराहो से चलेगी जो महोबा स्टेशन में 4बजकर 18 मिनट पर पहुंचकर दो मिनट के ठहराव के बाद चलेगी। वाराणसी पहुंचने का समय रात 11 बजे निर्धारित किया गया है। सोमवार को ट्रेन का ट्रायल हुआ। ट्रेन को स्टेशन में देखकर लोग जानकारी करने के लिए अधिकारियों से संपर्क करते दिख। अधिकारियों ने बताया कि टाइम टेबल निर्धारित हो गया है। शीघ्र ही संचालन की तिथि घोषित होगी।