जिले में कोरोना केस की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी

महोबा। संवाददाता ताउते चक्रवात के बाद जिले में कोरोना केस की संख्या बढ़

offline
जिले में कोरोना केस की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , महोबा
Fri, 21 May 2021 11:12 PM

महोबा। संवाददाता

ताउते चक्रवात के बाद जिले में कोरोना केस की संख्या बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से कम केस निकल रहे थे जबकि शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना केस की संख्या बढ़ गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुख्यालय के गांधी नगर, सुभाष चौक, शेखनपुरा में कोरोना केस निकले हैं। जबकि श्रीनगर, बेलाताल, पनवाड़ी, कबरई समेत जिले में 19 नए केस मिले हैं। शुक्रवार को 13 मरीजों के डिस्टार्ज करने के बाद एक्टिव केसों की संख्या घटकर 128 हो गई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि एल वन में 14 और एल टू में 7 मरीज भर्ती है। जबकि होमआईसोलेशन में 78 मरीज भर्ती है। अब तक जिले में 76 लोग कोरोना की जंग हार चुके है। अब तक जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 4189 हो चुकी है। अब तक 3 लाख 48 हजार 720 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी हैं।कोरोना की रफ्तार घटने और बढ़ने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

निगरानी समिति के कार्यो को परखा

पनवाड़ी। विकास खंड के तेइया गांव में पंचायती राज उपनिदेशक दिनेश सिंह ने निगरानी समिति की बैठक में ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही निगरानी समिति को जागरूकता अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए है। शुक्रवार को पंचायती राज उपनिदेशक दिनेश सिंह ने एडीओ दयाराम निर्मल को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही लोगों को कोविड गाइडलाइन के पालन के लिए जागरूक किया जाए। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी विनय सिंह परिहार समेत अन्य कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Vinay Singh Srinagar Mahoba Gandhi Nagar
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें