सराफा व्यापारियों ने उठाई आठ सूत्रीय मांगों की आवाज
पीएम की अपील के बाद साराफा बाजार पर दिखा असर पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

महोबा, संवादाता। पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा देशवासियों से एक साल तक जरुरत होने पर ही सोने की खरीद करने की अपील के बाद सराफा बाजार पर असर दिख रहा है। सर्राफा एसोसिएशन के बैनर तले पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आठ सूत्रीय मांगों की आवाज उठाते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को सौंपा है। सर्राफा एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन के माध्यम से आठ सूत्रीय मांगों को उठाया है। पदाधिकारियों ने बुलियन बैंक की स्थापना कराई जाएं। गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम को आकर्षण बनाया जाए। घरों में रखी पुरानी ज्वैलरी को रीसायकाल कर नई ज्वैलरी बनवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाए।
देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बुलियन व बार की खरीद को कुछ समय के लिए टालने की अपील की जाएं। सोने की ब्रिकी में 90 फीसदी की गिरावट आई जिससे बाजार की स्थिति बहुत खराब है। बाजार की स्थितियों के कारण सोने की ब्रिकी कम होगी। जिससे जीएसटी कलेक्शन कम होगा, इसके लिए ज्वैलर्स को नोटिस न भेजा जाएं। पीएम की अपील के बाद छोटे कारीगरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में सरकार को प्रभावी कदम उठाना चाहिए। पदाधिकारियों ने आठ सूत्रीय मांगों को उठाया। कमलेश सोनी, अवनीश कुमार सोनी, धर्मेद्र सोनी, सिद्धगोपाल सोनी, अनिरुद्ध कुमार, प्रेमचंद्र सहित अन्य सराफा व्यापारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


