ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबापर्व पर दिख रहा कोरोना के खतरा का असर

पर्व पर दिख रहा कोरोना के खतरा का असर

महोबा। हिन्दुस्तान संवाद कोरोना के खतरा का असर पर्वो पर पड़ रहा है। मकर

पर्व पर दिख रहा कोरोना के खतरा का असर
हिन्दुस्तान टीम,महोबाWed, 13 Jan 2021 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

महोबा। हिन्दुस्तान संवाद

कोरोना के खतरा का असर पर्वो पर पड़ रहा है। मकर संक्रान्ति की तैयारियां लोग कोरोना के खतरा के बीच कर रहे हैं। गौरतलब है कि लंबे समय तक कोरोना से जिंदगी की रफ्तार थमी रही है। अब धीरे-धीरे जिंदगी अपनी रफ्तार पर आ रही है मगर अभी इसका असर दिख रहा है। 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति को लेकर लोगों में कोरोना खतरा का असर दिखने को मिल रहा है। बाजार मकर संक्रान्ति की तैयारियों को लेकर खामोश है। जिससे व्यापारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले पर्व के एक सप्ताह पहले से लोग पर्व की तैयारियां शुरू कर देते थे। गांव-गांव में बुंदेली गीत पर्व की तैयारियों में चार-चांद लगाते थे। लोग पर्व पर नदी में स्नान के लिए परिवार के साथ धार्मिक स्थलों की तैयारी करते थे। मगर अब लोगों में पर्व की तैयारियों को लेकर उत्साह नहीं दिख रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें