मरीजों में छाप नहीं छोड़ पा रहे आरोग्य मेला

Newswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share

Mohoba News - डॉक्टर के गायब रहने पर पैरामेडिकल स्टाफ ने किया उपचार दूर दराज से आए मरीज बेहतर उपचार न मिलने से बैरंग लौटे

मरीजों में छाप नहीं छोड़ पा रहे आरोग्य मेला

अजनर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए आयोजित हो रहे आयोग्य मेला लापरवाही की भेंट चढ़ रहे है। उपचार के नाम पर हो रही औपचारिकता से मरीजों को आयोग्य मेलों से मोहभंग हो रहा है। मरीजों की संख्या में हो रही गिरावट से आयोग्य मेला में बरती जा रही लापरवाही उजागर हो रही है। आयोग्य मेला की पड़ताल में डॉक्टर के गायब होने पर स्टाफ नर्स और वार्ड व्याय उपचार की बागडोर संभालते मिले। दूर दराज से बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर आए मरीज बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। रविवार को आयोग्य मेलों में लापरवाही देखने को मिली अजनर में आयोजित मेला में डॉक्टर गायब दिखे। लोगों ने बताया कि डॉक्टर रामकुमार ने गूगल मैप की फोटो खिंचवाकर ड्यूटी की इतिश्री कर दी। डॉक्टर दस मिनट उपस्थित रहने के बाद बेलाताल में काम होने की बात कहकर खिसक लिए। दूसरे डॉक्टर जितेंद्र कुमार भी गायब रहे। डॉक्टरों के न होने पर स्टाफ नर्स भगवती, एलटी शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, एएनएम नीतू कुमारी, वार्ड बॉय अरुण कुमार ने मरीजों की जांच कर दवाएं थमाई। ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीज अरुण कुमार, मीरा, दयाराम,कविता आदि का कहना है कि बेहतर उपचार के लिए आयोग्य मेला में आए मगर यहां बेहतर उपचार न मिल सका। मरीजों का कहना है कि किराया भाड़ा खर्च कर आए मगर डॉक्टर न मिलने से जांच कर दवाएं थमा दी। गर्मी के मौसम में उपचार के लिए परेशान होना पड़ा मगर कोई खास उपचार न मिल सका। आयोग्य मेला में मरीजों की घटती संख्या लापरवाही उजागर कर रही है। अजनर में एक बजे तक मात्र 23 मरीज ही आयोग्य मेला में पहुंच सके।

आरोग्य मेला में मरीजों की संख्या हो रही कम

खन्ना। आयोग्य मेला में मरीजों की संख्या कम रही। रविवार को दोपहर एक बजे तक अस्पताल में 49 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। आरोग्य मेला के प्रभारी रोहित सोनकर आरोग्य मेला में गायब मिले। चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र गुप्ता, डॉ मोनिका सिंह, डॉ मुबीना अंसारी, एएनएम ज्योति वर्मा, फार्मासिस्ट कंचन कुमार ने मरीजों का उपचार किया। मेला प्रभारी रोहित सोनकर के अनुपस्थित मिलने पर स्टाफ ने बताया कि आरोग्य मेला की जांच के लिए दूसरे केंद्रों का निरीक्षण करने गए है। मरीजों की घटती संख्या पर डॉक्टरों ने कहा कि गर्मी के कारण मरीजों की संख्या कम हो रही है। आरोग्य मेला में लगातार मरीजों की संख्या कम हो रही है। जबकि मरीजों ने कहा कि बेहतर सेवाएं न मिलने से संख्या कम हो रही है।

Voice of UP

महोबा में आरोग्य मेला की प्राथमिकता

महोबा। आरोग्य मेला सरकार की प्राथमिकता में शुमार है। आयोग्य मेला में डॉक्टरों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा रही है। डॉक्टरों को समय से पहुंचकर मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए गए है। अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है तो जांच करा कार्रवाई की जाएंगी। डॉ आर के चौरिहा प्रभारी सीएमओ महोबा

सामान्य प्रश्न

आयोग्य मेला में मरीजों की संख्या कम क्यों है?
मरीजों की घटती संख्या पर डॉक्टरों ने कहा कि गर्मी के कारण मरीजों की संख्या कम हो रही है। जबकि मरीजों ने कहा कि बेहतर सेवाएं न मिलने से संख्या कम हो रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।