ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबामिशन शक्ति को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति को लेकर थाना पुलिस ने स्कूली छात्राओं को जागरूक करते हुए हेल्प लाइन नंबर के बारे में जानकारी दी...

मिशन शक्ति को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,महोबाMon, 02 Nov 2020 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मिशन शक्ति को लेकर थाना पुलिस ने स्कूली छात्राओं को जागरूक करते हुए हेल्प लाइन नंबर के बारे में जानकारी दी है।

सोमवार को मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने छात्राओं को जागरूक किया। थाना प्रभारी शिव आसरे ने स्कूली छात्राओं को हेल्प लाइन के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि संकट के समय छात्राएं हेल्प लाइन के माध्यम से पुलिस की सहायता हासिल कर सकती है। इस मौके पर अधिकारियों ने 1090,181,1076, 1098 आदि के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के द्वारा महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत की गई है। छात्राएं बुराईयों का डटकर विरोध करें। उधर मुख्यालय में मां च्द्रिरका महिला स्नातकोत्तर महावद्यिालय में मिशन शक्ति को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी रचना सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। और सफलता हासिल कर खुद को साबित कर रही है। छात्राएं पूरी लगन के साथ शक्षिा ग्रहण कर उच्च पदों पर आसीन होकर परिजनों का नाम रोशन करें। प्रियांशी आर्य ने छात्राओं की आत्म सुरक्षा के लिए जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. ज्योति सिंह, प्रतीक्षा तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी,पवन आर्य आदि मौजूद रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें