Mohoba News: संपत्ति हड़पनें के लिए जिंदा का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप
Mohoba News: मृत पुत्र के नाम पर जिंदा के नाम बनवा लिया प्रमाण पत्र एसडीएम से शिकायत कर जांच करा कार्रवाई की उठाई मांग

Mohoba News: महोबा, संवाददाता। संपत्ति हड़पने के लिए मृत पुत्र के स्थान जीवित पुत्र का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगा जांच करा कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित परिवार ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र सौंपकर जांच कराने की मांग उठाई है। शहर के महतवाना पुरा निवासी पुरुषोत्तम दास चौरसिया ने एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके भाई हरीश कुमार की कैंसर से मौत हो गई। भाई की तीन संतानों में एक पुत्र पुष्पराज 7 वर्ष, दो पुत्रियां एकता 12 वर्ष और हिमांशी 11 वर्ष है। भाई की मौत के एक साल पूर्व उसके एक पुत्र दिव्यांश की मौत हो गई थी।
भाई ने अपने पुत्र पुष्पेंद्र के नाम विरासत कर दी थी। भाई की मौत के बाद भाभी रजनी ने जीवित पुत्र पुष्पराज को दिव्यांश बताकर कूटरचित अभिलेख लगाकर मृत्य प्रमाण पत्र निर्गत करा लिया। संपत्ति हड़पने के लिए फर्जीवाड़ा किया गया है। पुष्पराज के स्कूल के अभिलेख, आधार कार्ड सहित अन्य अभिलेख साक्ष्य के रूप में पेश करते हुए पूरे मामले की जांच करा फर्जी तरीके से बनवाएं गए मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त कराने की मांग उठाई है। एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करा कार्रवाई की बात कही है।


