ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबाराजमार्ग में बाइकों की भिड़ंत में चार घायल

राजमार्ग में बाइकों की भिड़ंत में चार घायल

महोबा, संवाददाता। रिश्तेदारी में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार मार्ग...

राजमार्ग में बाइकों की भिड़ंत में चार घायल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,महोबाSun, 22 Oct 2023 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

महोबा, संवाददाता। रिश्तेदारी में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जैतपुर विकास खंड के रगौलिया बुजुर्ग निवासी 26 वर्षीय ब्रम्हानंद अपने भजीते 12 वर्षीय नरेश और बहन 18 वर्षीय राजकुमारी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में आयोजित मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टीकामऊ गांव जा रहा था। रास्ता में कानपुर सागर राजमार्ग में बरा नाला के पास बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। बाइकों में एक बाइक में सवार तीन सहित दूसरी बाइक सवार मदन घायल हो गए। हादसा के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े