अमेरिका से व्यापार समझौता को रद्द कराने की मांग
Mohoba News - महोबा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर चार सूत्रीय मांगों को, अमेरिका से व्यापार समझौता को रद्द कराने की मांग

महोबा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर चार सूत्रीय मांगों को उठाया। पदाधिकारियों ने अमेरिका से व्यापार समझौता को रद्द कराने की मांग उठाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे को सौंपा है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सूत्रीय मांगों की आवाज उठाई। जिला अध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौता को किसान विरोधी बताया। कहा कि कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है। इन व्यापार समझौता में किसानों की सहमति नहीं ली गई है। सस्ती विदेशी उपज से किसान तबाह हो जाएंगे। अमेरिका की खेती भारी सब्सिडी पर आधारित और पूरी तरह से मशीनों सहित बड़े कॉपोरेट फार्म मॉडल पर आधारित है।
अगर भारत सोयाबीन, मक्का, गेहूं डेयरी उत्पाद, दालों पर आयात शुल्क घटता है तो सस्ती अमेरिका फसलें मंडियों में आएगी जिससे किसानों को नुकसान होगा। डेयरी सेक्टर पर सीधा हमला होगा। भारत में डेयरी मॉडल छोटे और सीमांत किसानों पर आधारित है। सहकारी व्यवस्था पर टिका हुआ है। अमेरिका से डेयरी उत्पादों के प्रवेश से दुग्ध उत्पादक परिवार प्रभावित होगें। जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला होगा। पदाधिकारियों ने चार सूत्रीय मांगों की आवाज उठाई है। जिला महामंत्री ईश्वरी प्रसाद तिवारी, रजनी राठौर, मुहम्मद कमर, अशोक कुमार राजपूत, श्यामलाल कुशवाहा, माधुरी दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



