Mohoba News: मुआवजा में देरी से किसान हो रहे परेशान
Mohoba News: कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुआवजा की उठाई मांग सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लापरवाहियों के आरोप

Mohoba News: महोबा, संवाददाता। अर्जुन सहायक परियोजना में अधिग्रहीत भूमि के मुआवजा को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचें किसानों ने मुआवजा में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाते हुए मुआवजा की गुहार लगाई है। शुक्रवार को कबरई विकास खंड के झिर सहेबा गांव निवासी बृजमोहन, अरविंद्र, उमेश कुशवाहा, गुलाब सिंह, धर्मेद्र सिंह, रवि, दुलीचंद्र आदि ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को संबोधित ज्ञापन में कहा कि 2023 में पैमाइश कराई गई थी। बांध में पानी भरने के कारण घरों में पानी आ गया है। जल भराव के कारण आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुआवजा में देरी पर चार गुना मुआवजा के आदेश के बाद भी अधिकारियों के द्वारा कुआं, बोर और पेड़ सहित मकानों का मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से मुआवजा की मांग उठाई है।

