ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबाव्यापारी के परिजनों का दशहरा का पर्व रहा बेरंग

व्यापारी के परिजनों का दशहरा का पर्व रहा बेरंग

व्यापारी के परिजनों का दशहरा का पर्व रहा बेरंग

व्यापारी के परिजनों का दशहरा का पर्व रहा बेरंग
हिन्दुस्तान टीम,महोबाMon, 26 Oct 2020 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

कबरई के व्यपारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद परिजनों के गम के घाव भर नहीं पा रहे हैं। न्याय के लिए संघर्ष कर रहे परिजनों का दशहरा का पर्व फीका रहा। परिजनों ने दशहरा पर्व नहीं मनाया।

गौरतलब है कि कबरई के व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद परिजन लगातार न्याय की मांग उठा रहे हैं। हत्याकांड के 50 दिन बाद भीआरोपित पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार सहित कबरई के पूर्व थाना प्रभारी देवेन्द्र शुक्ला और करोड़पति सिपाही अरूण यादव की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक के भाई रविकांत त्रिपाठी ने कहा कि परिजन लंबे समय से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग उठा रहे है। मगर अब तक विभाग के द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। मामलें में आरोपित व्यापारियों को गिरफ्तार करने वाला विभाग अपने अधिकारियों की गिरफ्तारी में नाकाम साबित हो रहा है। बता दें कि परिजन पुलिस पर लगातार आरोपितों की गिरफ्तार में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि परिजनों ने विवेचक सीओ सिटी कालू सिंह पर भी मामले को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए आईजी से शिकायत की थी।

अब तक की कार्रवाई से परिजन मायूस

महोबा। न्याय के लिए परेशान परिजन अब तक की कार्रवाई से असंतुष्ट नजर आ रहे है। परिजनों का कहना है कि एसआईटी के बाद रेंज एसआईटी के द्वारा मामले में जांच की गई और पूर्व एसपी सहित कबरई के पूर्व थानाध्यक्ष की लापरवाही जांच में उजागर हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस के द्वारा मामले मेंअब तक आरोपितों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरती जा रही है। परिजनों ने सीएम से मिजकर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करने का निर्णय लिया है। परिजनों का कहना है कि बेटा की मौत के गम में 85 वर्षीय मां बदहवास है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें