सिरफिरे ने घर में घुसकर महिला और उसके नाती पर बोला हमला

Oct 19, 2024 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share

Mohoba News - -बचाव करने पर ग्रामीण को भी पीटा -घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

सिरफिरे ने घर में घुसकर महिला और उसके नाती पर बोला हमला

महोबा, संवाददाता। एक सिरफिरे ने घर में घुसकर महिला और उसके नाती पर हमला बोल दिया। बांट और घर में रखे ताले से महिला और मासूम को लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दबंग को पकड़कर पीटा और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। श्रीनगर थाना के सिजहरी गांव निवासी पुरूषोत्तम की 65 वर्षीय पत्नी तुलसी अपने चार वर्षीय नाती गौरव के साथ दुकान में थी। शुक्रवार को दोपहर एक सिरफिरा शराब के नशे में आया और महिला पर दुकान में रखे बांट से सिर पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। एकाएक हमला से महिला चीखने लगी। दबंग ने चार वर्षीय गौरव पर भी हमला बोल दिया। शोर शराबा सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई की। ग्रामीणों के द्वारा बचाव करने पर सिरफिरे ने ग्रामीण बृजेंद्र कुशवाहा पर भी हमला बोल दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिली तो जांच करा कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।