
डॉक्टर को मिली मोबाइल पर जान माल की धमकी
Mohoba News - महोबा के जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर पंकज सिंह को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए डॉक्टर को धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर...
महोबा। जिला अस्पताल के डॉक्टर को मोबाइल पर जान मार की धमकी मिली हैं। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर पंकज सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह जिला अस्पताल में तैनात है। उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली गलौज की गई । विरोध करने पर जान मार की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि मोबाइल पर मिली धमकी के बाद वह परेशान है। मोबाइल पर ड्यूटी में आने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार का कहना है कि चिकित्सक की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी एकत्र कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




