स्कूली वाहनों की समय-समय पर हो जांच- डीएम

Jan 16, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share

Mohoba News - चालकों का कराया जाएं नेत्र परीक्षण अस्पताल और बलखंडेश्वर के पास से हटाया जाए अतिक्रमण

स्कूली वाहनों की समय-समय पर हो जांच- डीएम

महोबा, संवाददाता। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने स्कूली वाहनों की जांच कराने के साथ चालकों का नेत्र परीक्षण कराने के निर्देश दिए। मुख्य मार्गो पर स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था होने और मुख्यालय से कबरई मार्ग को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूली वाहनों में आवश्यक सभी मोबाइल नंबर दर्ज होने चाहिए। एनएच पर लिंक हो रहे सभी मार्गो पर टेबिल टॉप ब्रेकर एवं गति सीमा के साइनेज लगवाने के निर्देश दिए। स्कूली वाहन चलाने वाले चालकों का नेत्र परीक्षण कराने सहित लाइसेंस का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महोबा से कबरई मार्ग में गड्ढा होने से हादसों के बढ़ते खतरा को देखते हुए एनएचएआई छतरपुर के अधिकारियों को सड़क को गड्ढा मुक्त कराने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के आस पास और बलखंडेश्वर मंदिर के पास से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। शहर में जाम की समस्या के निजात के लिए ई रिक्शा और ऑटो के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, चरखारी के दीपक दुबे, कुलपहाड़ के रविकांत गोंड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।