एक सप्ताह में पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
Mohoba News - कलेक्ट्रेट मेंआयोजित हुई बैठक वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान ने उठाई 16 सूत्रीय मांगों के निस्तारण की आवाज

महोबा, संवाददाता। बैंठक में पेंशनरों की समस्याओं को उठाया गया। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि एक सप्ताह में समस्याओं का निस्तारण करा सूची तैयार कराई जाए। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने पेंशनरों की समस्याओं को सुना। वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों के लिए कुशल क्षेम सबेरा योजना शुरु करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजने के लिए अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज को निर्देश दिए। जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर आपातकालीन कक्ष में इमरजेंसी ड्रग के उपकरणों की जांच के निर्देश दिए गए। महामंत्री बी के तिवारी ने कहा कि पेंशनरों को समस्याओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मृतक पेंशनरों को पारिवारिक पेंशन के भुगतान में देरी सहित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। रामओंकार सिंह के निधन के बाद सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद भी लाभ मिलने में देरी पर नाराजगी जाहिर की। सीएमओ के बैठक में न आने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। नगर पालिका के सेवानिवृत कर्मचारियों के देयकों के भुगतान के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी देवकुमार यादव, बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र, सुनील शर्मा, ईश्वरी प्रसाद, लघुचंद्र नारायण, प्रभूदयाल कुशवाहा, अरुण खरे, जगदीश सोनी सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




