Mohoba News: मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, 6 के खिलाफ केस

हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

Mohoba News: कुलपहाड़ के बागौल गांव में कचरा डालने के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दिनांक 2 जुलाई को एक पड़ोसी ने बाहर कचरा फेंकने पर विरोध किया, जिसके बाद मारपीट शुरू हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mohoba News: मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, 6 के  खिलाफ केस

Mohoba News: कुलपहाड़, संवाददाता। कचरा डालने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों से तीन-तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बागौल गांव निवासी अशोक राजपूत की पुत्री राधा राजपूत ने बताया कि 2 जुलाई को वह खेत से घर आ रही थी। पड़ोसी रवि राजपूत उसके घर के बाहर कचरा फेंक रहा था। मना करने पर रवि और उसका पिता इंद्रपाल गाली गलौच करने लगे मना करने पर दबंगों ने मारपीट की।

शोर शराबा सुनकर भाई रघुनंदन बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। दबंगों ने जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रवि राजपूत उसके पिता इंद्रपाल और दीपेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर दूसरे पक्ष के इंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर के बाहर नाली साफ कर रहा था। तभी अशोक ,मुकेश पुत्रगण वृंदावन और रघुनंदन पुत्र अशोक आए और गाली गलौच करने लगे मना करने पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। शोर सुनकर परिजन आए तो दबंग जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने अशोक, मुकेश और रघुनंदन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।