बेलाताल व चरखारी सदर चौकी जर्जर भवन में संचालित

Apr 07, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share

Mohoba News - -जर्जर भवन से हादसों का खतरा -खतरा उठाकर पुलिस कर्मी कर रहे ड्यूटी

बेलाताल व चरखारी सदर चौकी जर्जर भवन में संचालित

महोबा,संवाददाता। जर्जर चौकी की इमारत से हादसों का खतरा बढ़ गया है कई बार प्लास्टर टूटकर गिर चुका है जिससे पुलिस कर्मी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने को मजबूर हो रहे हैं। बांदा के तिन्दवारी थाने में छज्जा गिरने से दरोगा व सिपाहियों के घायल होने के बाद एक बार फिर जर्जर भवन से खतरे की आहट आ रही है। जिले में कई थाने व चौकी रियासत कालीन भवनों में संचालित रहे इनमें से कुछ चौकियां नए भवन में शिफ्ट हो गई हैं। गौरहारी में लंबे समय तक चौकी जर्जर भवन में संचालित रही। मगर बाद में नए भवन में चौकी पहुंच गई है।

बेलाताल में अभी भी पुराने व जर्जर भवन में चौकी संचालित हो रही है। पूर्व में कई बार चौकी की जर्जर दिवारें व प्लास्टर टूटकर गिर चुका है। इसके बाद भी चौकी के जर्जर भवन की मरम्मत के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। चौकी प्रभारी सुजीत जयसवाल सहित आठ पुलिस कर्मी ड्यूटी में तैनात रहते हैं जिन पर जर्जर भवन से हादसे का खतरा रहता है। स्थानीय लोग भी जर्जर भवन में चौकी संचालित होने से परेशान हैं। लंबे समय से चौकी की मरम्मत की मांग उठाई जा रही है। मगर भवन निर्माण में हो रही देरी से पुलिस कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चौकी प्रभारी का कहना है कि समय-समय पर चौकी पर मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाता है। उधर चरखारी सदर चौकी भी जर्जर भवन में संचालित होने से पुलिस कर्मियों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। सदर चौकी रियासत कालीन प्राचीन भवन में संचालित हो रही है। जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।-जर्जर भवन से हादसों का खतरा-खतरा उठाकर पुलिस कर्मी कर रहे ड्यूटी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।