पत्थर उद्योग नगरी में खेल मैदान की मांग

Feb 16, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share

Mohoba News - -एमएलसी ने सदन में उठाया मुद्दा -लंबे समय से लोग खेल मैदान की उठा रहे मांग

पत्थर उद्योग नगरी में खेल मैदान की मांग

कबरई,संवाददाता।पत्थर उद्योग नगरी में खेल मैदान का मुद्दा सदन में गूंजा। एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने खेल मैदान की मांग उठाई। कहा कि खेल मैदान न होने के कारण युवाओं व खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। विधान परिषद बजट सत्र में एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कबरई में खेल मैदान की मांग उठाई है। कहा कि कबरई औद्योगिक नगरी है जहां हजारों श्रमिक कार्य करते हैं। खेल मैदान के अभाव में युवा व खिलाड़ी परेशान हो रहे हैं। क्षेत्रीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका नही मिल पा रहा है। सरकार खेल संसाधनों में इजाफा करा रही है।

ऐसे में कस्बा में खेल का मैदान होना चाहिए जिससे खिलाड़ियों को मौका मिल सके। एमएलसी के द्वारा खेल मैदान की मांग उठाने से क्षेत्र के लोगों ने सराहना की है। लंबे समय से लोग खेल मैदान की मांग उठा रहे हैं। इंसेट मंगलगढ़ दुर्ग को पर्यटकों के लिए कराया जाए तैयार चरखारी। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा सदन में मंगलगढ़ किले के विकास का मुद्दा उठाया है। विधायक ने कहा कि लंबे समय तक मंगलगढ़ दुर्ग सेना के अधीन था। स्थानीय लोगों की मांग पर सरकार तक मंगलगढ़ दुर्ग से सेना के अधिकार से अलग करने की मांग को रखा गया। लगभग तीस वर्ष बाद मंगलगढ़ दुर्ग से सेना का अधिकार समाप्त हुआ। अब सरकार पर्यटन विकास को लेकर कार्य करे। उन्होंने पर्यटन मंत्री से मंगलगढ़ दुर्ग के समग्र विकास व पर्यटकों के लिए कराए जा रहे कार्यो की जानकारी हासिल की है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।