Mohoba News: मुख्य सड़क में टूटी पुलिया से हादसों का खतरा
Mohoba News: शहर के आलमपुरा रेलवे स्टेशन रोड में टूटी पुलिया हादसों का कारण बन रही है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने पुलिया के निर्माण की मांग उठाई है। पिछले कई महीनों से पुलिया टूटी पड़ी है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। कजली महोत्सव से पहले मरम्मत की आवश्यकता है।

Mohoba News: महोबा, संवाददाता। शहर के आलमपुरा रेलवे स्टेशन रोड में टूटी पुलिया हादसों की आहट दे रही है। लंबे समय से पुलिया का निर्माण अधर में लटका है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुलिया निर्माण की मांग उठाई है। सोमवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर टूटी पुलिया के निर्माण की मांग उठाई है। पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्य मार्ग में दिनभर आवागमन होता है इसके बाद भी पिछले कई महीने से पुलिया टूटी पड़ी है। पूर्व में टूटी पुलिया से हो चुके हादसों के बाद भी पुलिया के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों के साथ चरखारी मुस्करा, रिवई से आने वाले वाहन इसी मार्ग से गुजरते है।
कजली मेला के पहले मरम्मत की मांग
आने वाले दिनों में कजली महोत्सव में लोगों की भीड़ जुटेगी। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से हादसों का खतरा रहेगा। कहा कि पूर्व में विभाग को शिकायती पत्र दिया जा चुका मगर विभाग ने अब तक पुलिया निर्माण कराने की सुध नहीं ली है। पुलिया निर्माण के साथ बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अंकुर पचौरी, जितेंद्र शुक्ला, इंद्रपाल सिंह, अभिनाश रिछारिया आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने उठाई मांग


