ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबाकर्ज में डूबे किसान की सदमे से मौत

कर्ज में डूबे किसान की सदमे से मौत

कर्ज में डूबे एक किसान की सदमा लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों की सिफारिश पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। परिजनों के मुताबिक मृतक पर सात लाख रुपए का कर्ज था...

कर्ज में डूबे किसान की सदमे से मौत
हिन्दुस्तान टीम,महोबाFri, 23 Mar 2018 10:09 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्ज में डूबे एक किसान की सदमा लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों की सिफारिश पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। परिजनों के मुताबिक मृतक पर सात लाख रुपए का कर्ज था जिसकी अदायगी को लेकर वह खासा चिंतित रहता था।

थाना क्षेत्र के सुरहा गांव निवासी किसान दयाराम (60) 56 बीघा भूमि का काश्तकार है। उसके तीन पुत्र भूरा सिंह, कल्याण सिंह, शैलेन्द्र व पांच पुत्रियां सुमन, रानी, मालती, मीरा व जानकी है। वह सभी की शादी कर चुका है। खेती में फायदा न होने से उसने स्टेट बैंक महोबा से 7 लाख रुपए का किसान के्रडिट कार्ड पर कर्ज ले रखा है। जिसकी अदायगी को लेकर वह खासा चिंतित रहता था। इसके अलावा फसल में कुछ खास पैदावार न होने से उसकी चिंता और बढ़ गई थी। शुक्रवार की सुबह वह घर पर था तभी उसे सदमा लग गया। परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें