Mohoba News: छिनैती के मामले में तीन को 9-9 माह की कारावास

हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

Mohoba News: छिनैती के मामले में तीन को 9-9 माह की कारावासछिनैती के मामले में तीन को 9-9 माह की कारावासछिनैती के मामले में तीन को 9-9 माह की कारावास

Mohoba News: छिनैती के मामले में तीन को 9-9 माह की कारावास

Mohoba News: महोबा। छिनैती के मामले में न्यायालय ने तीन दोषियों को नौ-नौ माह के कठोर कारावास व दो-दो हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। महोबा मुख्यालय कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरकिशुन वश्विकर्मा 12 अगस्त 2015 को उनके मुताबिक महोबा आए और इलाहाबाद बैंक शाखा से 80 हजार रुपये निकाले। रुपयों को उसने हैंडबैग में रखा। वह आटो में बैठकर ऊदल चौक आया। यहां सब्जी लेकर वह फिर बिलवई तिगैला पहुंचा। वह सब्जी का थैला दाएं व रुपयों का बैग बाएं हाथ में लेकर सड़क पार कर रहा था। दो अपाचे बाइक सवारों ने हैंडबैग छीन लिया और झलकारीबाई तिराहा की ओर भाग निकले।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मुकेश कंजर, विजेंद्र कंजर व प्रेम सिंह कंजर निवासीगण ग्राम कंचनपुरा थाना चंदला जनपद छतरपुर मप्र के नाम प्रकाश में आये। मामला न्यायालय पहुंचा और न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर-एक, विशेष न्यायाधीश ध्रुव राय द्वारा सुनवाई के बाद फैसला सुनाया गया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तेज प्रताप पचौरी के मुताबिक तीनों को 9-9 माह के कठोर कारावास व दो-दो हजार के जुर्माना की सजा सुनाई गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहोबाMohoba News: छिनैती के मामले में तीन को 9-9 माह की कारावास