किसानों ने कहा साहब आपके आने पर शुरु हुई खरीद
लापरवाही पर जिला विपरण अधिकारी को लगाई फटकार मंडलायुक्त ने गेहूं खरीद केंद्र का किया निरीक्षण

महोबा, संवाददाता। समाधान दिवस में हिस्सा लेने आए मंडलायुक्त ने खरीद केंद्र में हिस्सा लिया। किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से बारदाना न होने की बात कहकर बैरंग लौटाया जा रहा है। आपके आने की खबर सुनकर बारदाना मंगाया गया है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शनिवार को मंडलायुक्त अजीत कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को परखा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पी के सिंह से जानकारी हासिल कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए।
इसके बाद मंडलायुक्त ने गेहूं खरीद केंद्र पहुंचकर किसानों से बात कर फीडबैक लिया। किसानों ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से बारदाना न होने की बात कहकर बैरंग लौटाने का काम किया जा रहा है। आपके आने की खबर से बारदाना की व्यवस्था एकाएक हो गई है। किसानों की बात सुनकर मंडलायुक्त का पारा चढ़ गया। सहायक निबंधक सहकारिता अजेंद्र कुमार और विपरण अधिकारी उदित नारायण को जमकर फटकार लगाई। विपरण अधिकारी ने किसानों के गेहूं की गुणवत्ता खराब होने की बात कहकर बचने पर प्रयास किया। मंडलायुक्त ने कहा कि खरीद के दस दिन शेष है। इन दस दिनों में निर्बाध तौल होनी चाहिए। किसानों को नंबर देते हुए कहा कि अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो नंबर पर जानकारी दे सकता है। मंडलायुक्त ने कहा कि किसानों से जुड़े मामलों में लापरवाही बरती तो कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


