मंडलायुक्त के निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक

Feb 16, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share Share
Follow Us on

Mohoba News - -बीएसए को दिए कार्रवाई के निर्देश -राशन दुकान में मिली खामियां

मंडलायुक्त के निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक

महोबा,संवाददाता। मंडलायुक्त ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। शिक्षण कार्य में लापरवाही मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी को शिक्षकों से स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि शिक्षण कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी। सोमवार को मंडलायुक्त अजीत कुमार ने प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया व उच्च प्राथमिक विद्यालय रिवई सुनैचा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में न्यूरिया विद्यालय में कक्षा-4 में शिक्षक उपस्थित नही मिले। ब्लैक बोर्ड में 9 फरवरी की तारीख अंकित पाई गई छात्र बिना जूता मोजा के उपस्थित थे। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि वह मिड्डेमील में रसाईया के काम को देखने गई थी।

शिक्षण कार्यो से जुड़ी जानकारी का संतोष जनक जवाब न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। सहायक अध्यापिका रजनी सिंह अपने बच्चे के साथ विद्यालय में उपस्थित मिली। लापरवाही मिलने पर बेसिक शिक्षाधिकारी को स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय रिवई सुनैचा में डिजिटल बोर्ड ढका पाया गया। विद्युत आपूर्ति बाधित मिली। विद्यालय भवन में दरारें मिली। शिक्षक अनिल कुमार,अनुज प्रताप बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। दोनो शिक्षकों के बेतन काटने के निर्देश दिए गए। रिवई सुनैचा में राशन की दुकान का निरीक्षण किया। दुकान संचालक के स्थान पर उसका साला सानू सिंह उपस्थित मिला। ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई की राशन के साथ चायपत्ति, निरमा, साबुन सहित अन्य सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाया जाता है। मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;