Mohoba News: छात्राओं से वसूली रकम वापस कराने के निर्देश

हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

Mohoba News: छात्राओं ने एसडीएम को दी जानकारी कोचिंग संचालक के द्वारा डिप्लोमा के नाम पर की गई ठगी

Mohoba News: छात्राओं से वसूली रकम वापस कराने के निर्देश

Mohoba News: खरेला, संवाददाता। कोचिंग संचालक के द्वारा छात्राओं को नौकरी लगवाने का झांसा देकर प्रशिक्षण के नाम पर ठगी करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। छात्राओं ने एसडीएम से मुलाकात करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी।एसडीएम ने थाना प्रभारी से पूरे मामले की जानकारी हासिल करते हुए छात्राओं से वसूली रकम को वापस दिलाने के निर्देश दिए है। छात्राओं के द्वारा कोचिंग संचालक पर प्रशिक्षण के नाम पर वसूली करने के आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। शनिवार को एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी से मुलाकात करते हुए छात्राओं ने कहा कि प्रशिक्षण के नाम पर 19600रुपये के हिसाब से रकम वसूली गई है।

छात्राओं का कहना है कि कोचिंग सेंटर संचालक के द्वारा प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार और नौकरी का झांसा दिया गया। दो माह के प्रशिक्षण में कोई पढ़ाई नहीं कराई गई। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी नन्हेलाल से पूरे मामले की जानकारी हासिल करते हुए छात्राओं की रकम वापस कराने के निर्देश दिए है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहोबाMohoba News: छात्राओं से वसूली रकम वापस कराने के निर्देश