गांव-गांव में रैली निकाल किसानों की मांगों को उठाया
Mohoba News - नौ सूत्रीय मांगों की उठाई मांग नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

पनवाड़ी, संवाददाता। किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर थाना क्षेत्र के गांवों में बुंदेलखंड किसान यूनियन के द्वारा रैली निकाली गई बाद में ब्लाक परिसर में धरना दिया और मांगों के निस्तारण को उठाया। धरना के बाद नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा को सौंपकर मांगों के निस्तारण की मांग उठाई है। बुंदेलखंड किसान यूनियन के द्वारा गांव-गांव में किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर रैली निकालकर किसानों को एकत्र करने का काम किया।25 फरवरी से बहादुरपुर कला से यात्रा शुरु हुई जो दिदवारा, धवार, बसरिया, रिछारा, धरवार, टपरन, लोहरगांव, सतौरा, मडवारी, कोटरा, बैंदो, नैपुरा, स्योढी, अलीपुरा सहित अन्य गांवों से गुजरी।
शनिवार को विकास खंड कार्यालय में पदाधिकारियों ने प्राकतिक आपदाओं की मार झेल रहे किसानों को समय से मुआवजा न मिलने, एमएसपी गारंटी कानून लागे करने, अन्ना मवेशियों की समस्या के निस्तारण की मांग उठाई। सिंचाई के लिए संशाधनों की मांग उठाई गई। कोटपुरा में पानी की समस्या के निस्तारण,आवास योजना में मनमानी कीजांच कराने, राजस्व कर्मचारियों के द्वारा सप्ताह में एक दिन गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने की मांग उठाई। संतोष तिवारी, मनोज राजपूत, राधा सिंह, बाली जी, नंदराम यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


