ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यअधूरे
Mohoba News - बुंदेलखंड किसान यूनियन ने निकाली बाइक रैली ज्ञापन के माध्यम से काम पूरा कराने की मांग

कुलपहाड़, संवाददाता। जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यो को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन ने बाइक रैली निकालकर अधूरे कार्यो को पूरा कराने की मांग उठाई है। पदाधिकारियों ने कार्यो में बरती जा रही लापरवाही पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। जल जीवन मिशन के कार्य इन दिनों सुर्खियों में है। बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने रगौलिय चौराहा से कुलपहाड़ तक बाइक रैली निकाली। पदाधिकारियों ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे पड़े हुए है। विकास खंड पनवाड़ी के गांव लोहरगांव, कोटरा, बिहार, कोनिया आदि में कार्य अधूरे है।
ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो रही है। शिकायतों के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। बाइक रैली निकालनेे के बाद पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में श्रीनगर तिराहे से मांस की दुकानों को हटाने और अतिवृष्टि के भुगतान की मांग उठाई गई है। महिला मोर्चा की किरण पाठक, बालीजी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




