भाजपा सरकार के प्रयास से बुंदेलखंड का हो रहा विकास

हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर, प्रभारी मंत्री ने बताया कि बुंदेलखंड में पेयजल, रोजगार और किसान राहत योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने हेतु किसान सम्मान निधि का जिक्र किया और महिलाओं के लिए पीएम उज्जवला योजना की अपेक्षा की।

भाजपा सरकार के प्रयास से बुंदेलखंड का हो रहा विकास

महोबा। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर जिले के प्रभारी मंत्री ने सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा है कि सरकार के प्रयास से बुंदेलखंड का तेजी से विकास हो रहा है । रोजगार के लिए परेशान युवाओं को बिना किसी परेशानी के रोजगार मुहैया हो रहा है ।सरकार ने बुंदेलखंड से पानी की समस्या का निस्तारण कराया है। शनिवार को राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी ने विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार बुंदेलखंड के विकास को लेकर गंभीर है ।भाजपा

सरकार के पहले बुंदेलखंड पानी की समस्या को लेकर चर्चित रहता था। मगर भाजपा सरकार ने इस समस्या से निजात दिलाने का काम किया है। किसानों वकी आय को दोगुना करने के लिए सरकार किसान सम्मन निधि के जरिए अन्नदाताओं को राहत दे रही है। जबकि महिलाओं को पीएम उज्जवला योजना की सौगात मिल रही है ।पीएम मुद्रा सहित पीएम विश्वकर्मा व अन्य योजनाओं के बारे में भी जिले के प्रभारी मंत्री ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अब लाभार्थियों के सीधे खाते में योजना की रकम जा रही है जिससे बिचारियों की भूमिका समाप्त हो गई है ।उन्होंने कहा कि सरकार ने ऋण की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी है ।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। राशन कार्ड में महिला मुखिया का नाम देकर महिलाओं के सम्मान की रक्षा की है। राज्य मंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक सहित सरकार की अन्य योजना पर भी प्रकाश डाला ।उन्होंने बड़ी परियोजनाओं का धरातल पर निरीक्षण किया। इस मौके पर सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ,भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ,मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार ,जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ,पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत हमीरपुर डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, मण्डलबअध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता सहित अन्य भाजपाई व अधिकारी मौजूद रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।