जन सहयोग से पृथक राज्य की मांग होगी पूर्ण: राजा बुंदेला
Mohoba News - पृथक राज्य की मांग को लेकर निकाली जा रही यात्रा चौथे चरण की यात्रा का वीर भूमि में हुआ समापन

महोबा, संवाददाता। बुंदेलखंड विकास में अभी भी अति पिछड़ा है। वर्षो से यहां स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए लोगों को महानगरों का सहारा लेना मजबूरी बना हुआ है। बुंदेलखंड की जनता को अपनी अगली पीढ़ी के भविष्य को लेकर पृथक राज्य की मांग का समर्थन करना चाहिए। जनता की मांग पृथक राज्य की हो। जन सहयोग से ही पृथक राज्य की मांग पूरी होगी। यह बात बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने आल्हा चौक मेंआयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही है। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में पृथक राज्य की मांग को लेकर समूचे बुंदेलखंड में गांव-गांव पांव पांव यात्रा निकाली जा रही है।
चौथे चरण की यात्रा जिले भर में घूमी। बुधवार को आल्हा चौक पहुंचे राजा बुंदेला ने जनता का अभिभावन स्वीकार करते हुए कहा कि वीर भूमि का इतिहास गौरवशाली है। यहां आल्हा और ऊदल ने 52 लड़ाईयां लड़ी और सभी में विजय हासिल की। वीर भूमि के लोगों को पृथक राज्य की लड़ाई में एकजुटता दिखानी होगी। पृथक राज्य के बिना बुंदेलखंड का विकास संभव नहीं है। पृथक राज्य से बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। वर्षो से पृथक राज्य की मांग अधर में लटकी है। अब समय आ गया है कि लोग अपने अधिकार के लिए इस लड़ाई में बिना किसी भेदभाव में एक साथ खड़े हो। जिस प्रकार जिला सृजन के लिए लोगों ने संघर्ष किया उसी प्रकार पूरे बुंदेलखंड में लोग पृथक राज्य की मांग को प्रमुखता से उठाएं जिससे सरकारों तक पृथक राज्य की मांग पहुंच सकें। इस मौके पर यात्रा में चल रहे पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। भारत विशाल शुक्ला, नियाज मोहम्मद, चंद्रशेखर स्वर्णकार, जगदीश शिवहरे, सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


