ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबाधूमधाम के साथ मनाया गया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिवस

धूमधाम के साथ मनाया गया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिवस

बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 63 वां जन्मदिवस मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। बसपाइयों के अलावा सपाइयों ने भी कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए...

धूमधाम के साथ मनाया गया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिवस
हिन्दुस्तान टीम,महोबाTue, 15 Jan 2019 09:58 PM
ऐप पर पढ़ें

बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 63 वां जन्मदिवस मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। बसपाइयों के अलावा सपाइयों ने भी कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने मायावती को दलितों व गरीबों का मसीहा बताया। कहा कि बसपा सरकार में ही दलितों व गरीबों को उनका हक मिला है।

शहर के अम्बेडकर पार्क में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कु. मायावती का जन्मदिवस जन कल्याणकारी दिवस समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मधूसूदन कशवाहा ने कहा कि जब-जब उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनी है तब कानून का राज रहा है। गरीबों व दलितों को उनका सम्मान मिला है। बेटियों व महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिला है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आम नागरिक भय के माहौल में जीवन गुजारने को मजबूर है। बेटियां अपने घरों से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रही है। कहा कि बेरोजगार नौकरी, किसान मुआवजा पाने को भटक रहा है। मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर शिवदयाल रत्नाकर ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन प्रदेश ही नहीं देश में एक मिशाल कायम करेगा। झूठे सपने दिखाने वाली सरकार को गठबंधन से करारा झटका लगा है। उन्होंने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने की अपील की। जन्मदिवस पर बसपा जिलाध्यक्ष कमलेश वर्मा, अभिमन्यु सिंह, वंशगोपाल यादव, रोहित यादव, योगेश यादव, ताहिर सिद्दीकी, रियाज राईन, राजेन्द्र सोलंकी, गंगादीन अहिरवार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें