Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsBlock Level Sports Competition Local Talents Shine with Strong Performances
100 मीटर दौड़ में दीपक और बालिका वर्ग में  खुशी ने मारी बाजी

100 मीटर दौड़ में दीपक और बालिका वर्ग में खुशी ने मारी बाजी

संक्षेप:

Mohoba News - एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता आज से शुरू हो रही है। विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, जिसमें दौड़, कबड्डी, और अन्य खेल शामिल हैं।

Nov 17, 2025 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share Share
Follow Us on

एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर छाप छोड़ी। जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता आज से शुरु होगी। नगर के मिशन स्कूल में एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ नगर पंचायत के चेयरमैन वैभव अरजरिया और खंड शिक्षाधिकारी अवनीश यादव के द्वारा कराया गया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दीपक ने बाजी मारी। बाबू दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड दीपक ने पहला जितेद्र ने दूसरा स्थान हासिल किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खुशी ने पहला स्थान हासिल किया। प्रियांशी दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ राम सखी ने अपने नाम की। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बालक वर्ग में रविंद्र ने बाजी मारी। संजू दूसरे स्थान पर रहा। शिक्षक रमेश सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी, खो खो, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। संचालन शीतल प्रसाद वर्मा और नितेंद्र चौबे द्वारा किया गया। शिक्षक अमित द्विवेदी, हृदेश बाजपेयी, मनीष शुक्ला, सुभाष तिवारी, देवेंद्र सिंह यादव, कृष्ण चंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।