Mohoba News: बुजुर्ग की मौत के आठ माह बाद उसके खाता से निकली रकम

हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

Mohoba News: जैतपुर में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु के 8 महीने बाद उनके बैंक खाते से 14,000 रुपये निकल गए। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह राशि निकाली गई। मृतक के पुत्र ने शिकायत दर्ज करवाई है और जांच की मांग की है। बैंक प्रबंधन ने गंभीरता से मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

Mohoba News: बुजुर्ग की मौत के आठ माह बाद उसके खाता से निकली रकम

Mohoba News: जैतपुर। बुजुर्ग की मौत के 8 माह बाद उसके बैंक खाता से 14 हजार की रकम निकल गई। खास बात यह रही कि बैंक अभिलेख के अनुसार मृतक ने ही बैंक खाता से रकम निकाली। मृतक के पुत्र ने बैंक कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। बैंक में मृतक के खाता से रकम निकलनें के मामले में मृतक के पुत्र मवैया गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने अग्रणी जिला प्रबंधक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता 80 वर्षीय बृजभूषण का खाता इंडियन बैंक जैतपुर में था। पिता की मृत्यु 6 जून 2025 को हो गई थी।

बाद में उनके बैंक खाता से 14 हजार की रकम 17 फरवरी 2026 को निकल गई। बैंक जाकर पता चला कि रकम बाउचर के माध्यम से निकाली गई। बैंक अभिलेख में पिता द्वारा रकम निकालने का दावा किया गया है। बाउचर में मृतक पिता के हस्ताक्षर भी दर्ज होने की जानकारी दी जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि पिता की मौत के बाद उनके नाम से पैसा निकालने में बैंक कर्मचारियों और बिचौलियों की मिली भगत का मामला उजागर हो रहा है। पूरे मामले को लेकर एलडीएम को शिकायती पत्र भेजा जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई गई है। शिकायतकर्ता ने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज पेश किए है। आरोप है कि बैंक में बिचौलियों की दखल है। शाखा प्रबंधक दिवाकर शिवहरे का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व ही कार्यभार गृहण किया है। पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच कराई जाएगी। जिस दिन रकम निकली है उस दिन का सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाएं जाने पर कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsMohoba News: बुजुर्ग की मौत के आठ माह बाद उसके खाता से निकली रकम