Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsAnganwadi Workers Demand Salary Promotion and Medical Benefits in Mahoba
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकारी कर्मचारी के दर्जा की उठाई मांग

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकारी कर्मचारी के दर्जा की उठाई मांग

संक्षेप:

Mohoba News - वेतन, भत्ता सहित मुख्य सेविका के पद पर प्रमोशन की उठाई आवाज विभागीय कार्यो के लिए मोबाइल मांगा

Jan 29, 2026 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महोबा
share Share
Follow Us on

महोबा, संवाददाता।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकारी कर्मचारी के दर्जा सहित वेतन, भत्ता, चिकित्सा सुविधा सहित मुख्यसेविका पद पर प्रमोशन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों को जोरदार तरीके से उठाते हुए दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर आदेश सिंह को सौंपा। मार्च माह तक मांगों के पूरा न होने पर लखनऊ कूच करने का अल्टीमेटम दिया। गुरुवार को आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दस सूत्रीय मांगों की आवाज को उठाया। जिलाध्यक्ष आसमीन खातून ने कहा कि लंबे समय से आंगनबाड़ियों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां विभागीय कार्यो को करने के साथ लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचानें का काम कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मगर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सरकारी कर्मचारी के रूप में दर्जा सहित वेतनमान, भविष्यनिधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, मंहगाई भत्ता, मेडिकल अवकाश की मांग उठाई गई। सेवा निवृत की आयु 65 वर्ष करने और कोरोना काल से अब तक सेवा निवृत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पेंशन दिलाने की मांग उठाई गई। कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका पद पर प्रमोशन और सहायिका को कार्यकत्री के पद पर प्रमोशन की मांग उठाई। विभागीय कार्यो के लिए 5 जी मोबाइल फोन खरीदने के लिए न्यूनतम 20 हजार रुपये और प्रतिमाह रिचार्ज के लिए 2500 रुपये की मांग उठाई। किराएं के भवन में संचालित केंद्रों का किराया बाजार भाव के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बैंक खातों में भेजने की मांग उठाई। बीएलओ सहित अन्य कार्य जबरन न कराने की भी मांग की गई। कहा कि अप्रैल 2026 से पोषण ट्रैकर एवं समस्त ऑनलाइन कार्य बंद कर दिए जाएंगे। ज्ञापन देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में महामंत्री शिवानी चतुर्वेदी, फूलवती राजपूत, मंजू चौरसिया, विमला, प्रीति देवी, राजकुमारी,मनोरमा, चंदप्रभा राजपूत, ऊषा गौतम, चंदी देवी, डौली यादव, हेमलता वर्मा, विमला देवी