ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महोबागणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान पंडाल

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान पंडाल

गणेश उत्सव के बाद से पंडाल पूरी तरह गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान हो गए हैं। शाम के वक्त होने वाली विशेष आरती में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ रही है। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है...

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान पंडाल
हिन्दुस्तान टीम,महोबाSat, 15 Sep 2018 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

गणेश उत्सव के बाद से पंडाल पूरी तरह गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान हो गए हैं। शाम के वक्त होने वाली विशेष आरती में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ रही है। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है जिसमें भक्त छककर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। उत्सव को लेकर नगर का माहौल पूरी तरह गणेश मय हो गया है।

कस्वे के सुभाषनगर, बस स्टैंड व विशाल नगर मोहल्ले में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई हैं। प्रतिमा स्थापित होने के बाद से नगर का माहौल पूरी तरह गणेश मय हो गया है। शाम के समय गणेश पंडालों में होने वाली आरती में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ती है। जिसमें गणेश भक्त आरती में शामिल होकर अपनी मनोकामना मांगते हैं। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है। प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रसाद वितरण किया जा रहा है। गणेश उत्सव को लेकर पूरे नगर में भक्ति की रसधार बह रही है। भक्तों का पंडाला में तांता लग रहा है। इसके अलावा भक्ति गीतों से पंडाल भी पूरी तरह गुंजायमान है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल भी पंडाल के पास मुस्तैद रहता है। जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें