अपर्णा यादव के घर पहुंचे मोहन यादव, प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी, परिवार को ढांढस बंधाया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव  अपर्णा यादव के लखनऊ स्थित घर पहुंचे। उन्होंने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

अपर्णा यादव के घर पहुंचे मोहन यादव, प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी, परिवार को ढांढस बंधाया

Prateek Yadav death news: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लखनऊ पहुंचे। इसके बाद मोहन यादव ने बीजेपी नेता अपर्णा यादव के घर पर जाकर उनके दिवंगत पति प्रतीक यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। अपर्णा यादव के आवास पर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान के उनके साथ भाजपा मध्य प्रदेश के प्रभारी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह भी रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुखद घड़ी में संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतीक यादव एक बेहद सरल और अच्छे इंसान थे और उनका असमय जाना पूरे परिवार के लिए एक बड़ा आघात है।

प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी

आपको बता दें कि सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव (38) बुधवार सुबह विक्रमादित्य मार्ग स्थित घर के किचन में बेहोश मिले। घरेलू नौकर की सूचना पर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जरूरी जांचों के बाद मृत घोषित कर दिया। सुबह ही डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक फेफड़े की मुख्य नस में खून का थक्का फंसने से आक्सीजन स्तर कम हो गया। जिससे उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम में फेफड़े की मुख्य नस में खून का थक्का फंसने से मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जांच के लिए हार्ट-विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर, गौतमपल्ली थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल निरीक्षण किया। साक्ष्य संकलन कर उन्हें जांच के लिए सुरक्षित कर लिया।

चिता पर पिता को देखकर फफक पड़ी थीं बेटियां

अंत्येष्टि के समय प्रतीक का शव चिता पर रखा गया था। इसके बाद उनकी बेटियों को अंतिम दर्शन के लिए बुलाया गया। अंतिम दर्शन के दौरान बेटियां फफक पड़ी। यह देख पड़ोस में खड़ी परिवार की एक महिला व अन्य लोगों ने ढाढस बंधाते हुए शांत कराया। इसके बाद अन्य लोगों ने अंतिम दर्शन किए। प्रतीक के ससुर ने मुखग्नि दी थी।

बेजुबानों के मसीहा थे प्रतीक, गायों और आवारा पशुओं के लिए समर्पित रहा जीवन

बेजुबान जानवरों, खासकर गायों और आवारा पशुओं के प्रति प्रतीक यादव का लगाव सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने वर्षों तक जमीन पर उतरकर उनके लिए काम किया। नगर निगम के अमौसी स्थित कान्हा उपवन गौशाला में उनके प्रयासों की छाप आज भी दिखाई देती है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्रतीक जानवरों से बेहद प्रेम करते थे और उनके लिए लगातार सक्रिय रहते थे। प्रतीक ने कान्हा उपवन गौशाला में गायों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। यहां पहली बार गायों के लिए कूलर और पंखे लगवाए गए, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके। गौशाला में हरे चारे की नियमित व्यवस्था भी उन्होंने सुनिश्चित कराई थी। वह अक्सर खुद गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते थे और कर्मचारियों से फीडबैक लेते थे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।